बड़ोदा अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के लिए कुल 15 महिलाये ही ऑपरेशन कराने के लिए पहुँची
श्योपुर, 12 जनवरी 2025
सीएमएचओ डॉ दिलीप सिंह सिकरवार ने बताया कि बड़ोदा अस्पताल में नसबंदी ऑपरेशन के लिए कुल 15 महिलाये ही ऑपरेशन कराने के लिए पहुँची थी जिनमें से एक की प्रेग्नेंसी पॉजीटिव थी एवं दूसरे का बीपी बढ़ा हुआ था इस प्रकार 02 महिलाओं को छोड़कर 13 महिलाओं का ही नसबंदी ऑपरेशन किया गया था यह खबर गलत है कि सीएचसी बड़ौदा पर 100 महिलायें नसबंदी के लिये आयी थी, बल्कि केवल 15 महिलाएं आयी थी और 13 के ऑपरेशन हुए
बीएमओ बड़ौदा डॉ सनील यादव ने महिला को ठेले पर ले जाए जाने के संबंध में बतायागया है कि महिला की स्वेच्छा से उसके परिजन उसे अस्पताल से ले गये जिसकी सूचना उन्होंने किसी हॉस्पिटल स्टॉफ को नहीं दी, बाद में जब पता किया तो महिला का नाम श्रीमती रीना पत्नि लखन आदिवासी निवासी वार्ड 15 बड़ीदा बताया गया एवं मरीज व उसके परिजनों द्वारा बताया गया कि उनके निवास स्थान तक कोई भी 04 पहिया का वाहन नहीं जा सकता था एवं 04 पहिया का ठेला भी सेंकरी गली होने के कारण घर से काफी दूर पहले रोकना पड़ता है एवं कुछ दूरी उन्हें पैदल ही तय करनी पड़ती है। इसलिए वो अपनी सुविधानुसार ऑपरेशन के बाद महिला को लेकर चले गये।

Comments
Post a Comment