वायुसेना में अग्निवीर के लिए ऑनलाईन पंजीयन 7 जनवरी से



श्योपुर, 19 जनवरी 2025

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है, भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी, जो 27 जनवरी तक जारी रहेगी। प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री आशीष कुमार जैन ने बताया कि जिन युवाओ का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 के मध्य हुआ है, ऐसे अविवाहित पुरूष एवं महिला वायुसेना में अग्निवीर के लिए आवेदन कर सकते है। शैक्षणिक योग्यता के संबंध में जानकारी विज्ञापन अथवा भारतीय वायुसेना भर्ती की वेबसाइट http://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त की जा सकती है। इसी वेबसाइट पर आवेदन कर अपना पंजीयन भी करा सकते है, ऑनलाइन परीक्षा 22 मार्च 2025 से होगी।


Comments

Popular posts from this blog

सीएम हेल्पलाइन पर सख्त हुए कलेक्टर, डीईओ और डीपीसी को कारण बताओ नोटिस लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

हल्दी मसाला यूनिट का अवलोकन, वनोपज की मार्केटिंग बढाई जायें-कलेक्टर कलेक्टर ने किया सीएलएफ द्वारा संचालित इकाई का निरीक्षण

पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अभियान अंतर्गत शिविर 11 को