फूड सेफ्टी विभाग ने लिये खाद्य पदार्थो के सैम्पल

 


श्योपुर, 08 जनवरी 2025

कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में सीएमएचओ डॉ दिलीप सिंह सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा श्योपुर में दो फर्मो से विभिन्न खाद्य पदार्थो के सैम्पल लेने की कार्यवाही की गई है।  

खाद्य सुरक्षा अधिकारी धमेन्द्र जैन ने बताया कि आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मॉ कंकाली ट्रेडर्स से कोकनट केंडी, केरी फ्लेवर कैंडी, गिपी नूडल्स, क्राउन धनिया और स्वर्ण कलश लाल मिर्च पावडर तथा गणेश श्याम ट्रेडर्स से नंद कुकिंग मीडियम, अग्रवाल लाल मिर्च पावडर, बंधन ब्राण्ड के लाल मिर्च पावडर, हल्दी एवं धनिया पावडर के सैम्पल लिये गये है। कुल 10 सैम्पल जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।


Comments

Popular posts from this blog

हल्दी मसाला यूनिट का अवलोकन, वनोपज की मार्केटिंग बढाई जायें-कलेक्टर कलेक्टर ने किया सीएलएफ द्वारा संचालित इकाई का निरीक्षण

सीएम हेल्पलाइन पर सख्त हुए कलेक्टर, डीईओ और डीपीसी को कारण बताओ नोटिस लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अभियान अंतर्गत शिविर 11 को