लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व संपन्न बुंदेलखण्डीय बधाई गीत सहित देशभक्ति गीतो की प्रस्तुतीयां स्थानीय युवा कलाकारो ने बांधा संमा
श्योपुर, 27 जनवरी 2025
लोक तंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन बीती रात्रि को निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री ज्ञान सिंह कुशवाह गुना एवं श्री अभय मौर्य की टीमों द्वारा बुंदेलखण्डीय, देशभक्ति गीतो की प्रस्तुती दी गई। साथ ही बुंदेलखण्डीय बधाई नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। स्थानीय युवा कलाकारों में शामिल एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर से संगीत में स्नातकोत्तर प्रख्यात भटनागर एवं एमआईटी पुणे से हिन्दुस्तानी क्लासीकल म्यूजिक में पोस्ट ग्रेजुऐट इल्तीमाश खान ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुती देकर संमा बांधा। इस अवसर पर तानसेन संगीत समारोह में अपनी प्रस्तुती प्रदान कर चुके पंडित श्री सुरेश कुमार राय ने भी देशभक्तिपूर्ण गीतों की प्रस्तुती दी। इनके साथ कु. नवनीता गागुंली ने तबले पर संगत दी।
कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई तथा स्वराज संस्थान संचालनालय मप्र शासन संस्कृति विभाग की ओर से अपनी प्रस्तुती देने आये लोक कलाकारो सहित स्थानीय युवा कालाकारो का शॉल पहनाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
भारत पर्व कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री ज्ञान सिंह कुशवाह गुना द्वारा बुंदेलखण्ड शैली में मॉ शारदेय की स्तुती की प्रस्तुती की गई तथा बुंदेलखण्डीय शैली में अपने गीतो से कार्यक्रम में संमा बांध दिया। इसके साथ ही अभय मौर्य सागर की टीम द्वारा बुंदेलखण्ड के लोकप्रिय नृत्य बधाई की मनमोहक प्रस्तुती दी गई।
इस अवसर पर स्थानीय युवा इल्तीमाश खान द्वारा बाजे मुरलिया बाजे भजन से अपनी प्रस्तुती की शुरूआत की गई। इस अवसर पर उन्होने स्व रचित गीत प्यारो लागे रे म्हारो मध्यप्रदेश गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति गीत ऐ मेरे प्यारे वतन-तुझ पे दिल कुरबान की प्रस्तुती भी दी।
प्रख्यात भटनागर ने गिटार पर अपने गीतों की प्रस्तुतियों पर खूब तालिया बंटोरी, ए गुजरने वाली हवा जरा और ऐ वतन मेरे वतन, तेरी मिट्टी में मिल जांवा जैसे देशभक्ति के रंग में रंगे गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर श्रोताओ में देशभक्ति का जज्बा भर दिया। पंडित सुरेश राय ने भी है प्रीत यहां की रीत सदा जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये। उन्होने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन भजन की शानदार प्रस्तुती भी दी।


Comments
Post a Comment