स्कूल बसो व ऑटो रिक्शा की चैकिंग




श्योपुर, 06 फरवरी 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती रंजना कुशवाह एवं चैक पोस्ट प्रभारी  राजेश तोमर द्वारा आज श्योपुर जिले में स्कूल बसो व ऑटो रिक्शा की चैकिंग की गई। इस दौरान एसआर कॉन्वेट स्कूल की बस बगैर परमिट एवं फिटनेस बीमा के तथा विश्वकर्मा हायर सैकेण्डरी स्कूल दांतरदा की बस बगैर परमिट संचालित पाई गई। इसी प्रकार तीन ऑटो रिक्शा भी क्षमता से अधिक सवारी ले जाते पाये गये। उक्त सभी वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही कर 56 हजार 688 रूपये की राजस्व वसूली की गई, चैकिंग के दौरान वाहनों पर रिफलेक्टर भी लगाये गये।



Comments

Popular posts from this blog

ग्राम पंचायतों में बी-वन का वाचन, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित

सीएम हेल्पलाइन पर सख्त हुए कलेक्टर, डीईओ और डीपीसी को कारण बताओ नोटिस लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

मानपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जांच में 13 गर्भवती महिलाएं हाईरिस्क के रूप में चिन्हित