अशासकीय विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण तिथि बढ़ाई गयी



श्योपुर, 08 फरवरी 2025

प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आवेदन करने की तिथि में वृद्धि की गयी है। अशासकीय विद्यालयों की मान्यता नवीनीकरण और नवीन मान्यता आवेदन की अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ 7 फरवरी, 2025 और विलंब शुल्क के साथ 14 फरवरी निर्धारित की गयी है। इस संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने आदेश जारी किये हैं।

पूर्व में यह आवेदन सामान्य शुल्क के साथ 31 जनवरी और विलंब शुल्क के साथ 7 फरवरी तक जमा किये जा सकते थे। आदेश में कहा गया है कि अब निर्धारित की गयी तिथि के बाद समय में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की जायेगी।


Comments

Popular posts from this blog

ग्राम पंचायतों में बी-वन का वाचन, ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित

सीएम हेल्पलाइन पर सख्त हुए कलेक्टर, डीईओ और डीपीसी को कारण बताओ नोटिस लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

मानपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, जांच में 13 गर्भवती महिलाएं हाईरिस्क के रूप में चिन्हित