हल्दी मसाला यूनिट का अवलोकन, वनोपज की मार्केटिंग बढाई जायें-कलेक्टर कलेक्टर ने किया सीएलएफ द्वारा संचालित इकाई का निरीक्षण
श्योपुर, 25 दिसंबर 2024 कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा कराहल भ्रमण के दौरान एनआरएलएम अंतर्गत शाक्ति सीएलएफ द्वारा संचालित हल्दी मसाला प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन किया गया तथा सीएलएफ से जुडी महिलाओं से चर्चा कर जानकारी ली गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम कराहल बीएस श्रीवास्तव, श्योपुर एसडीएम मनोज गढवाल, सीईओ जनपद श्री राकेश शर्मा, तहसीलदार नवीन भारद्वाज, डीपीएम एनआरएलएम सोहनकृष्ण मुदगल सहित एनआरएलएम का स्थानीय अमला मौजूद था। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा हल्दी मसाला यूनिट के अवलोकन के दौरान शक्ति सीएलएफ की अध्यक्ष श्रीमती चमेली बाई आदिवासी से चर्चा कर हल्दी यूनिट संचालन के बारे में जानकारी ली गई। श्रीमती चमेली बाई ने बताया कि एनआरएलएम के तकनीकी एवं वित्तीय सहयोग से यूनिट स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से हल्दी की पिसाई कर उसे पैकिंग करने के बाद बाजार में विक्रय किया जा रहा है। इसके साथ ही मक्का, ज्वार, बाजरा और मल्टीग्रेन आटे का विक्रय भी कर रहे है। इस दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वार...
Comments
Post a Comment