मुख्यमंत्री जी द्वारा लाडली बहना योजना की 20वी किस्त की राशि का अंतरण श्योपुर जिले की 01 लाख 09 हजार 519 बहनाओं को मिली राशि
श्योपुर, 12 जनवरी 2025
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मकर संक्राति के अवसर पर शाजापुर के कालापीपल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों को 1553 करोड़ एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 335 करोड तथा 26 लाख बहनो को सिलेण्डर रिफलिंग के लिए 27 करोड से अधिक की राशि का अंतरण उनके बैंक खातो में किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्टिंग के माध्यम से किया गया, जिससे जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर हितग्राही एवं ग्रामीणजन इस कार्यक्रम से जुडे। जिला स्तरीय कार्यक्रम निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में संपन्न हुआ।
निषादराज भवन में मकर संक्राति के अवसर पर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, नगरपालिका की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश तोमर द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक जनसंपर्क अधिकारी सुश्री अवंतिका श्रीवास्तव ने किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले की 01 लाख 9 हजार 519 लाडली बहनाओं को उनके बैंक खाते में 1250-1250 रूपये की राशि प्राप्त हुई। श्योपुर की लाडली बहनाओं को कुल 13 करोड 44 लाख 74 हजार 150 रूपये की राशि अंतरित की गई।
योजना के तहत श्योपुर जिले में कुल 1 लाख 9 हजार 519 बहनों को लाभ मिला है। नगरपालिका श्योपुर क्षेत्र की 11 हजार 820, नगर परिषद बडौदा क्षेत्र की 3425, नगर परिषद विजयपुर क्षेत्र की 2843, जनपद पंचायत क्षेत्र श्योपुर की 44 हजार 188, जनपद पंचायत कराहल क्षेत्र की 11 हजार 744 तथा जनपद पंचायत विजयपुर क्षेत्र की 35 हजार 499 लाडली बहनाओं को यह राशि प्राप्त हुई है।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत हितग्राही लाभान्वित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कालापीपल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत प्रदेश के 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 335 करोड रूपये की राशि उनके बैंक खातो में ट्रांसफर की गई। इस कार्यक्रम माध्यम से श्योपुर जिले के 39 हजार 994 हितग्राहियों को 2 करोड 39 लाख 96 हजार 450 रूपये की राशि प्राप्त हुई। श्योपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना में 645, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 13 हजार 196, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 6 हजार 714, कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 347, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता अंतर्गत 829, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में 4, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना में 11 हजार 767, मानसिक दिव्यांग एवं बहु दिव्यांग आर्थिक सहायता अंतर्गत 421, सामाजिक सुरक्षा निशक्त पेंशन अंतर्गत 3 हजार 743, परित्याक्ता पेंशन अंतर्गत 136 एवं वृद्धावस्था पेंशन अतंर्गत 2 हजार 192 हितग्राहियों को लाभ प्राप्त हुआ।
महिलाओं के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन
जिला स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में महिलाओ के लिए नीबूं चम्मच रेस, चेयर रेस तथा रस्साकसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नीबू चम्मच रेस के 4 रांउड में 44 महिलाओ ने भाग लिया तथा इस प्रतियोगिता में श्रीमती तनूजा बंजारा ने प्रथम, श्रीमती आयशा ने द्वितीय तथा श्रीमती पिंकी जाटव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चेयर रेस प्रतियोगिता में श्रीमती लक्ष्मी कश्यप ने प्रथम, श्रीमती निर्मला गौड ने द्वितीय एवं श्रीमती नूरजहां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में श्रीमती रूबी आर्य की टीम विजेता रही। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट ने नींबू रेस को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ कराया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, नगरपालिका की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश तोमर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री पूरण आर्य, डीपीओ श्री ओपी पाण्डेय, श्री रिशु सुमन, सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार, उपसंचालक सामाजिक न्याय सुश्री शशिकिरण इक्का, डीपीसी डॉ पीएस गोयल, उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे आदि उपस्थित थे।


Comments
Post a Comment