संविधान पर केन्द्रीत प्रदर्शनी का आयोजन
श्योपुर, 27 जनवरी 2025
गणतंत्र दिवस की संध्या पर निषादराज भवन में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम के दौरान जिला जनसंपर्क कार्यालय श्योपुर द्वारा शासन की योजनाओं और संविधान पर केन्द्रीत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, नगपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष शंशाक भूषण, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट, भाजपा जिला महामंत्री गिरधारी बैरवा, श्री मनीष नागौरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी, कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
मप्र की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित फ्लैक्स बोर्ड गैलरी लगाई गई तथा संविधान पर केन्द्रीत प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही तथा बडी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
Comments
Post a Comment