राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम



श्योपुर, 12 जनवरी 2025

शासकीय नवीन महाविद्यालय बड़ौदा में  और कन्या महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार व भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाये जाने के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिको तथा छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए सामूहिक नमस्कार एवं प्रणायम की विभिन्न क्रियाएं संपन्न की गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती जी एवं स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके उपरांत आकाशवाणी के माध्यम से राष्ट्रीय गीत, स्वामी विवेकानन्द जी के शिकागो सम्मेलन में दिये गये संबोधन का प्रसारण संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर इस कार्यक्रम के माध्यम से वर्चुअली संदेश दिया। इसके उपरांत मध्यप्रदेश गान संपन्न हुआ। तदोपंरात सूर्य नमस्कार की क्रियाओ के तीन चक्र तथा प्रणायाम क्रियाएं संपन्न हुई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर योग शिक्षक  दिनेश साहू एवं  श्यामबाबू स्वर्णकार द्वारा सूर्य नमस्कार की 12 क्रियाएं तथा प्रणायाम का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा सूर्य नमस्कार और प्रणायाम पर संबोधन देते हुए नियमित रूप से योग तथा प्रणायाम और सूर्य नमस्कार की क्रियाओ को नियमित रूप से करने के लिए प्रेरित किया गया।  

 कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुशील दुबे द्वारा स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया एवं आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी  एमएल गर्ग ने व्यक्त किया।



  इसके अलावा युवा दिवस पर जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं, पंचायतों, आश्रम शालाओं में प्रातः 9 बजे से 10ः30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम आयोजित किये गये।

इस अवसर पर कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज तोमर, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश तोमर, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर  संजय जैन, वायएस तोमर, एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी  एमएल गर्ग, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण  लालजीराम मीणा, डीपीओ महिला बाल विकास ओपी पाण्डेय, डीपीसी डॉ पीएस गोयल, शिक्षकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कन्या महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 


भारतीय युवाओं के प्रेरणा स्रोत, भारतीय धर्म और संस्कृति के विश्व में ध्वज वाहक, मानव सेवी और प्रेमी, भारतीय योग, वैदांत, दर्शन के प्राकांड पंडित स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय श्योपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया ततपश्चात् योगासन व सूर्य नमस्कार की 12 योग क्रियाये की गई. स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत विषय पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजित की गई. जिसमें प्रथम स्थान अर्चना गोखले, द्वितीय स्थान सोनम नामदेव और तृतिय स्थान प्रियंका पटेलिया ने प्राप्त की. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान की गई। आभार डॉ महेश कुशवाह द्वारा व्यक्त किया गया. इस अवसर पर छात्राओं के साथ ही प्रभारी प्राचार्य डॉ श्याम लाल बामनिया, डॉ सरलेश मौर्य, डॉ मंजू शाक्य, डॉ मीनाक्षी सक्सेना, डॉ योगेश बाथम, डॉ नीरज बरौलिया, डॉ कल्याण कुशवाह, खेमराज आर्य, रवि प्रताप यादव आदि स्टाफ व नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय सहायक शिवकुमार दोहरे व युवा विकास मंडल अध्यक्ष लोकेश दोहरे उपस्थित रहे. मंच संचालन डॉ परवीन वर्मा द्वारा किया गया।



शासकीय नवीन महाविद्यालय बड़ौदा में भी हुआ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार एवं डॉ. ओ.पी.शर्मा प्राचार्य प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सलेंस अग्रणी महाविधालय श्योपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर.मुवेल की उपस्थिति में महाविधालय में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार ओर भाषण प्रतियोगिता विषय स्वामी विवेकानंद युवाओं के शाश्वत प्रेरणा स्रोत पर सम्पन्न हुई जिसमें डॉ. संजय सिंह चौहान द्वारा स्वामी विवेकानंद जी जीवन पर विस्तार पूरक जानकारी दी गई एवं श्री गौरव सिंह राजावत समाज सेवी द्वारा स्वामी जी के जीवन परिचय एवं उपदेशों को राष्ट्रनिर्माण में युवाओं को अपने जीवन में उतार कर व्यक्तित्व विकास किया जा सकता है। चित्र प्रदर्शनी तथा शिकागो यात्रा में दिए गए व्याख्यान की वीडियो को ऑनलाइन प्रदर्शन किया गया।  
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ छात्र छात्राएं के साथ  सौरव सिंह राजकुमार शर्मा एवं गुड्डू तोमर गणमान्य नागरिक एवं पालक भी  उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

हल्दी मसाला यूनिट का अवलोकन, वनोपज की मार्केटिंग बढाई जायें-कलेक्टर कलेक्टर ने किया सीएलएफ द्वारा संचालित इकाई का निरीक्षण

सीएम हेल्पलाइन पर सख्त हुए कलेक्टर, डीईओ और डीपीसी को कारण बताओ नोटिस लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अभियान अंतर्गत शिविर 11 को