एग्रीस्टेक अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने अभियान जारी किसानों को मिलेगा महत्वपूर्ण योजनाओं का आसानी से लाभ
श्योपुर, 09 जनवरी 2025
कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है, वर्तमान समय में यह आवश्यक है कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का पात्र व्यक्तियों तक समय से पहुंच सकें, जिससे संसाधनो के समुचित उपयोग से कृषि क्षेत्र का पूर्ण विकास संभव हो सकें, इसके लिए डिजिटल पब्लिक इफ्रांस्टेक्चर फॉर एग्रीकल्चर (एग्रीस्टेक) के माध्यम से किसानों के लिए सुलभ ऋण, उच्च गुणवत्ता वाले कृषि इनपुट, स्थानीय एवं विशिष्ट लक्षित सलाह और बाजारो तक सुविधाजनक पहुंच प्राप्त करने एवं कृषि केन्द्रीत लाभदायी योजनाओं का क्रियान्वयन आसानी से किया जा सकेंगा।
एग्रीस्टेक अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने कृषक विवरण को डिजिटल इफ्रांस्टेक्चर में संकलित कर जो भू-अभिलेख डाटा के आधार पर तैयार होगा, इस कार्य में ग्राम के कृषको की जानकारी को एक स्थान पर अंकित किया जायेगा, जिसे बकैट के नाम से जाना जायेगा। इस प्रकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम फसल बीमा योजना एवं प्रदेश द्वारा प्रदत्त डाटा के आधार पर बकैट ऑनलाइन बनाई जायेगी।
फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य समस्त भू-धारियो के आधार लिंक्ड रजिस्ट्री तैयार करना है, जिसमें भू-धारियों को एक फार्मर आईडी प्रदान की जायेगी। इस आईडी के माध्यम से योजनाओं का नियोजन, लाभार्थियों का सत्यापन एवं कृषि उत्पादो का सुविधाजनक विपणन हो सकेंगा। समस्त कृषको को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तरीके से प्रदान करने हेतु लक्ष्य का निर्धारण एवं पहचान की जा सकेगी। किसानो के लिए कृषि ऋण एवं अन्य सेवा प्रदाताओं को लिए कृषि सेवाओं की सुगमता होगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागो द्वारा डाटा का बेहतर उपयोग किया जा सकेंगा।
फार्मर रजिस्ट्री से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने में सुगमता होगी तथा शत प्रतिशत किसानों का इस योजना में सेंचुरेशन किया जा सकेगा, किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी के कार्य में कृषको के पंजीयन सुगमता से हो सकेंगे तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नही होगी। फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन पोर्टल https://mpfr.agristack.gov.in पर पटवारी, युवा सर्वेयर एवं किसान द्वारा किया जा सकता है। इसके अलावा युवा सर्वेयर के लिए मोबाइल एप फार्मर सहायक एमपी एप एवं किसानों के लिए मोबाइल एप फार्मर रजिस्ट्री एमपी के माध्यम से किये जा सकते है।
फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही मिलेगा पीएम किसान निधि का लाभ
अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना सिंह गुर्जर ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही अब किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलेगा, इसलिए उन्होने किसानों से अपील की है कि वे सीएससी सेंटर पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराये।

Comments
Post a Comment