बीज के नमूने अमानक स्तर के पाये जाने पर बीज लाईसेंस निलंबित

 


श्योपुर, 14 फरवरी 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं सर्टिफाईड बीज उपलब्ध कराने की सुनिश्चितता करने हेतु दिये गये निर्देशो के क्रम कृषि विभाग द्वारा बीज के नमूने अमानक स्तर के पाये जाने पर बीज लाईसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। 

उपसंचालक कृषि  जीके पचौरिया ने बताया कि जिले में बीज गुण नियंत्रण अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा बीज का व्यापार करने वाले निजी विक्रेता फर्माे से सरसों, गेहॅू बीज के सेम्पल लिये जाकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। विश्लेषण रिपोर्ट में नमूने अमानक स्तर के पाये जाने पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में संबंधित फर्मो के बीज लायसेंस निलंबित की कार्यवाही की गई है तथा किसी भी प्रकार के बीजों का क्रय, विक्रय एवं भण्डारण पर रोक लगाई गई है। उन्होने बताया कि मैसर्स- उमंग कृषि सेवा केन्द्र श्योपुर से सरसों बीज, मैसर्स-मंगलदास बीज भण्डार सोईकलां से गेहॅू बीज, मैसर्स-बालाजी बीज भण्डार वीरपुर से सरसों बीज, मैसर्स-चमन बीज भण्डार विजयपुर से गेहॅू बीज, मैसर्स-कम्बोज कृषि सेवा केन्द्र विजयपुर से सरसों, गेहॅू बीज, मैसर्स-महाजन बीज भण्डार विजयपुर से सरसों बीज तथा मैसर्स-तेजाजी बीज भण्डार विजयपुर से सरसों, गेहॅू बीज के नमूने लिये गये थे, जिन्हें प्रयोगशाला में परीक्षण के दौरान अमानक स्तर का पाया गया, उक्त सभी फर्मो के बीज लाईसेंस निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। 


Comments

Popular posts from this blog

सीएम हेल्पलाइन पर सख्त हुए कलेक्टर, डीईओ और डीपीसी को कारण बताओ नोटिस लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

हल्दी मसाला यूनिट का अवलोकन, वनोपज की मार्केटिंग बढाई जायें-कलेक्टर कलेक्टर ने किया सीएलएफ द्वारा संचालित इकाई का निरीक्षण

पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अभियान अंतर्गत शिविर 11 को