318 रोगियों की स्क्रीनिंग, 33 रोगी रैफरल के लिए चिन्हित ढोढर में कैम्प आयोजित



श्योपुर, 05 मार्च 2025

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार मुरैना में 26 मार्च से 2 अपै्रल तक आयोजित होने वाले विशाल स्वास्थ्य शिविर में गंभीर बीमारी से पीडित रोगियों के रोगियों के चिन्हांकन के लिए जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर शिविर लगाये जा रहे है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ढोढर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किये गया। उक्त शिविर में 318 रोगियों की स्क्रीनिंग कर उनका उपचार किया गया तथा गंभीर बीमारियों से पीडित 33 रोगी मुरैना कैम्प के लिए चिन्हित किये गये।

शिविर में जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ.विष्णु गर्ग मेडीसिन रोग विशेषज्ञ, डॉ. जीके गोयल नेत्र रोग विशे., डॉ. ललित शर्मा हडडीरोग विशे., डॉ. जितेन्द्र यादव सर्जरी रोग विशे., डॉ. गायत्री मित्तल मानसिक रोग, स्त्रीरोग विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैम्प में मेडीसिन रोग के 98, नेत्ररोग के 43, हडडीरोग के 32, मानसिक रोग के 23, स्त्रीरोग के 38, शिशु रोग के 8, सर्जरी के 27 एवं अन्य रोग के 49 मरीजों ने पंजीयन कराकर उपचार लिया।

सीएमएचओ डॉ डीएस सिकरवार ने बताया कि अभी तक जिले में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण जांच शिविर में 7487 ने पंजीयन कराकर उपचार लिया गया है, जिसमें गंभीर बीमारी से पीडित 611 मरीज जिला मुरैना में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपचार हेतु चिन्हित किया गया है।

एसडीएम मनोज गढ़वाल ने ढोढर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर मे स्वयं का स्वाथ्य परीक्षण करवाया तथा स्वाथ्य परीक्षण कराने आये मरीजों से भी चर्चा की और स्वाथ्य शिविर मे मौजूद चिकित्सको से स्वाथ्य शिविर में परीक्षण से संबंधित जानकारी ली और व्यवस्थाओ का जायजा लिया इसके उपरांत एस डी एम मनोज गढ़वाल ने अस्पताल मे वार्डो एवं ओ पी डी का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर सीईओ जनपद श्री एसएस भटनागर, मेडिकल ऑफिसर डॉ मुकेश मीणा, नायब तहसीलदार श्री केके शर्मा आदि उपस्थित थे।  

प्रेमसर में 6 मार्च को एवं विजयपुर में 12 मार्च को लगेगा कैम्प

मुरैना में 26 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले मेगा स्वास्थ्य शिविर में उपचार के लिए रोगियों के चिन्हांकन हेतु श्योपुर जिले में लगाये जा रहें स्वास्थ्य परीक्षण शिविरो के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर में 12 मार्च को वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके साथ ही 6 मार्च को प्रेमसर में मानसिक रोग परामर्श संवाद एवं कैम्प आयोजित किया जायेगा। 


Comments

Popular posts from this blog

सीएम हेल्पलाइन पर सख्त हुए कलेक्टर, डीईओ और डीपीसी को कारण बताओ नोटिस लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

हल्दी मसाला यूनिट का अवलोकन, वनोपज की मार्केटिंग बढाई जायें-कलेक्टर कलेक्टर ने किया सीएलएफ द्वारा संचालित इकाई का निरीक्षण

पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह अभियान अंतर्गत शिविर 11 को