Posts

लोक नृत्य लहंगी के कलाकार दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के साथ ग्रुप फोटो में शामिल हुए

Image
 गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने गए श्योपुर जिले के लोक नृत्य लहंगी के कलाकार दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के साथ ग्रुप फोटो में शामिल हुए

दो आरोपियों पर जिलाबदर की कार्यवाही

Image
श्योपुर, 28 जनवरी 2025 कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट  किशोर कुमार कन्याल द्वारा दो आरोपियों पर जिलाबदर की कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक  वीरेन्द्र जैन के प्रतिवेदन पर न्यायालय जिला मजिस्टेªट से 27 जनवरी को पारित आदेश के अनुसार आरोपी राजेश पुत्र तेर सिंह भील निवासी नयागांव डूडीखेडा थाना बरगवा (दर्ज अपराध 05) एवं आरोपी रामजीलाल पुत्र रघुनाथ कीर निवासी माकडौद थाना मानपुर (दर्ज अपराध 08) को श्योपुर जिला एवं उसके निकटवर्ती जिले मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर की सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया है। 

आपराधिक रिकार्ड वाला आरोपी थाने में हाजरी देने के लिए पाबंद

Image
                                   श्योपुर, 28 जनवरी 2025 जिला मजिस्टेªट किशोर कुमार कन्याल द्वारा मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3(1)(क) एवं धारा 3(1)(ग) के प्रावधानो के अंतर्गत वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियो को नियंत्रित करने के उद्देश्य से लोक व्यवस्था एवं जन साधारण के हित में आपराधिक रिकार्ड वाले आरोपी  को थाने में हाजरी देने के लिए पाबंद किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।  जिसके तहत आपराधिक रिकार्ड वाले आरोपी रामभजन पुत्र तुलसीराम मीणा निवासी दांतरदा थाना मानपुर को आदेश दिनांक से आगामी 06 माह तक सप्ताह में एक बार थाना प्रभारी मानपुर के समक्ष अपनी हाजरी दर्ज कराने के लिए पाबंद किया गया है। रामभजन मीणा पर विभिन्न धाराओ के तहत 07 अपराध पंजीबद्ध है। 

पेयजल टंकी निर्माण के लिए भूमि आवंटित

Image
श्योपुर, 28 जनवरी 2025 कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल द्वारा पीएचई विभाग को 3 ग्रामो में पेयजल टंकियों के निर्माण के लिए भूमि का आवंटन किया गया है। जारी आवंटन आदेश के अनुसार जिन ग्रामो में टंकी निर्माण के लिए भूमि का आवंटन किया गया है, उनमें ग्राम पांचो, ग्राम श्यारदा एवं ग्राम छावर तहसील वीरपुर शामिल है। इन ग्रामों में मल्टीविलेज स्कीम अंतर्गत पानी की टंकी निर्माण के लिए भूमि का आवंटन किया गया है। 

मुक्तिधाम के लिए भूमि दर्ज करने का आदेश पारित

Image
श्योपुर, 28 जनवरी 2025 कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विजयपुर के प्रतिवेदन के आधार पर मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 237(1)(ग) के तहत ग्राम पांचो तहसील वीरपुर की भूमि सर्वे क्रमांक 563/5 रकबा 0.209 हेक्टयर में से 0.052 हेक्टयर भूमि की नोईयत परिवर्तन करते हुए मरघट हेतु दर्ज किये जाने के संबंध में आदेश पारित किया गया है। 

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान हितग्राही सम्मेलन आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण स्थानीय कार्यक्रम के दौरान प्रतीकात्मक रूप से हितग्राही लाभान्वित सफाई मित्रों को सुरक्षा किट का वितरण

Image
श्योपुर, 27 जनवरी 2025 संविधान की विरासत संजोकर वंचितो के कल्याण को अग्रसर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान हितग्राही सम्मेलन का आयोजन निषादराज भवन में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। गत 11 दिसंबर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओ में प्रतीकात्मक रूप से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा नगरपालिका श्योपुर द्वारा सफाई मित्रों को स्वास्थ्य किट प्रदान की गई।    निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर  किशोर कुमार कन्याल, सीईओ जिला पंचायत  अतेन्द्र सिंह गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष  शंशाक भूषण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीरज जाट, भाजपा जिला महामंत्री  गिरधारी बैरवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मानपुर सुमेर सिंह जादौन, एसडीएम  मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, ड...

लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व संपन्न बुंदेलखण्डीय बधाई गीत सहित देशभक्ति गीतो की प्रस्तुतीयां स्थानीय युवा कलाकारो ने बांधा संमा

Image
श्योपुर, 27 जनवरी 2025 लोक तंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन बीती रात्रि को निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री ज्ञान सिंह कुशवाह गुना एवं श्री अभय मौर्य की टीमों द्वारा बुंदेलखण्डीय, देशभक्ति गीतो की प्रस्तुती दी गई। साथ ही बुंदेलखण्डीय बधाई नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। स्थानीय युवा कलाकारों में शामिल एवं राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर से संगीत में स्नातकोत्तर प्रख्यात भटनागर एवं एमआईटी पुणे से हिन्दुस्तानी क्लासीकल म्यूजिक में पोस्ट ग्रेजुऐट  इल्तीमाश खान ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुती देकर संमा बांधा। इस अवसर पर तानसेन संगीत समारोह में अपनी प्रस्तुती प्रदान कर चुके पंडित श्री सुरेश कुमार राय ने भी देशभक्तिपूर्ण गीतों की प्रस्तुती दी। इनके साथ कु. नवनीता गागुंली ने तबले पर संगत दी।  कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई तथा स्वराज संस्थान संचालनालय मप्र शासन संस्कृति विभाग की ओर से अपनी प्रस्तुती देने आये लोक कलाकारो सहित स्थान...