Posts

ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये, स्नेक बाइट के लिए जागरूकता अभियान चलायें कलेक्टर ने किया प्रेमसर क्षेत्र का भ्रमण सीडीपीओ एवं पंचायत सचिव को नोटिस, समूह को हटाने के निर्देश

Image
श्योपुर, 27 फरवरी 2025 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रेमसर के अवलोकन के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेन्द सिंह को निर्देश दिये कि अस्पताल में समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये जायें। इसके साथ ही स्नेक बाइट के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जायें, ताकि लोग सर्पदंश के मामलो में जानतेर और झाडफूंक से बच सकें और घटना घटित होने पर तत्काल मेडिकल सहायता के लिए लेकर पहुंचंे, जिससे सर्पदंश से पीडित को उचित उपचार मिल सकें। आंगनबाडी केन्द्र पर भ्रमण के दौरान अव्यवस्थाएं पाये जाने पर सीडीपीओ को तथा सामुदायिक स्वच्छता परिसर बंद पाये जाने पर पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।   कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भ्रमण के दौरान ओपीडी की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, इस दौरान पाया गया कि भ्रमण के समय तक 22 रोगियों की ओपीडी हो गई थी। संस्थागत डिलेवरी के संबंध में डॉ धर्मेन्द सिंह ने जानकारी दी कि हर माह 15 डिलेवरी का औसत रहता है। इसके साथ ही बताया कि क्षेत्र के सभी उप स्व...

7 हजार 249 ने दी 10वी की परीक्षा

Image
श्योपुर, 27 फरवरी 2025 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशन में श्योपुर जिले में 10वी एवं 12वी बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संचालित है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आज 10वी बोर्ड का पहला पेपर हिन्दी विषय के रूप में संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमएल गर्ग ने बताया कि जिले में 35 केन्द्रों पर आयोजित हुई परीक्षा में 7 हजार 249 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 230 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहें। सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।  जिला शिक्षा अधिकारी  एमएल गर्ग, सहायक संचालक  यश जैन एवं परीक्षा प्रभारी महावीर गुप्ता द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार विजयपुर श्रीमती प्रेमलता पाल द्वारा विजयपुर स्थित परीक्षा केन्द्र कन्या विद्यालय एवं मॉडल स्कूल विजयपुर का निरीक्षण किया गया। 

कलेक्टर की पहल पर एनआरसी में बढी बच्चों की संख्या फरवरी में पोषण स्वास्थ्य का लाभ लेकर 66 बच्चें हुए डिस्चार्ज

Image
 श्योपुर, 26 फरवरी 2025 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा की पहल और प्रयासों से एनआरसी में न केवल बच्चों की संख्या बढी है, बल्कि फरवरी माह में 66 बच्चें पोषण स्वास्थ्य का लाभ लेकर डिस्चार्ज भी हो गये है। शासन की मंशा के अनुरूप पोषण पुर्नवास केन्द्रों का पूरा लाभ बच्चों को मिलें और इसका पूर्ण उपयोग हो, इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा गत 30 जनवरी को जिला चिकित्सालय स्थित एनआरसी का भ्रमण कर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे कि कम वजन एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर श्रेणी के बच्चों को एनआरसी लाया जायें।  उक्त निर्देशो के बाद महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी आंगनबाडी केन्द्रों में वजन अभियान चलाकर बच्चों को चिन्हित करने का कार्य किया गया तथा स्वास्थ्य की जरूरत अनुसार बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया गया, जिसके सुखद परिणाम सामने आयें है। फरवरी माह में जहां तीनो एनआरसी श्योपुर, कराहल, विजयपुर में 94 बच्चों को लाकर पोषण पुर्नवास केन्द्र के पैरामीटर्स अनुरूप उनका पोषण प्रबंधन करते हुए समुचित ...

विशाल रोजगार मेला 27 फरवरी को श्योपुर कॉलेज में

Image
श्योपुर, 26 फरवरी 2025 स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश भोपाल एवं डीएमसी फिनिशिंग स्कूल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में एनआरएलएम जिला पंचायत श्योपुर, जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय आईटीआई एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के सहयोग से वृहद स्तर पर रोजगार मेले का आयोजन 27 फरवरी को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक किया जा रहा है।  महाविद्यालय में आयोजित मेले में कई प्रख्यात कंपनियां विभिन्न प्रकार के अनेकों रोजगारों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। डीएमसीएफ एस पुणे, श्रीवाल मानवुकी अनएकेडमी, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा एवं एमआरएफ, गेल इंस्टीट्रयुट ऑफ स्किल गुना, एलआईसी श्योपुर, ईगल सिक्योरिटी सर्विस शिवपुरी, चैकमेट सर्विस प्रायवेट लिमिटेड गुजरात आदि कंपनियों द्वारा दसवीं उत्तीर्ण से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु के जिले के बेरोजगार युवक एवं युवतियों का पंजीयन एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जावेगा। रोजगार मेले के लिए श्योपुर के इच्छुक युवक...

पेयजल टंकी, विधुत सब स्टेशन, उप स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण के लिए भूमि आवंटित

Image
श्योपुर, 25 फरवरी 2025 कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा विभिन्न विकास निर्माण कार्यो के लिए विभागों को भूमि का आवंटन किया गया है। जारी आवंटन आदेश के अनुसार पीएचई विभाग को 9 ग्रामों में पेयजल टंकियों के निर्माण, एमपीईबी को 4 ग्रामों में विधुत सब स्टेशन के निर्माण तथा स्वास्थ्य विभाग को 3 स्थानों ग्रामों में उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि का आवंटन किया गया है। इसी प्रकार तीन ग्रामों में टूरिज्म विभाग को पर्यटन गतिविधियों के लिए भूमि आवंटित की गई है।   जिन ग्रामो में टंकी निर्माण के लिए भूमि का आवंटन किया गया है, उनमें ग्राम चैनपुर, रनावद, बाढ, राहरौन बाढ, बिचपुरी, भैसाई, सिलपुरी, पनवाडा एवं दांतरदा खुर्द शामिल है। इन ग्रामों में चंबल मल्टीविलेज स्कीम तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत पानी की टंकी निर्माण के लिए भूमि का आवंटन किया गया है। इसी प्रकार ग्राम बगदरी, पच्चीपुरा, आमल्दा एवं जाटखेडा में 33/11 केव्ही विधुत उपकेन्द्रो के निर्माण के लिए एमपीईबी को भूमि आवंटित की गई है। ग्राम बरोली, ननावद एवं मयापुर में उप स्वास्थ्य केन्द्रो के निर्माण हेतु भूमि आव...

प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 19वी किस्त का अंतरण केवीके में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

Image
श्योपुर, 25 फरवरी 2025 प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअली माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खातो में 19वी किस्त की राशि अंतरित की गई। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा भागलपुर (बिहार) में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से देश के 9.8 करोड लाभार्थी किसानों के बैंक खातो में 19वी किस्त के रूप में 22 हजार करोड रूपये की राशि हस्तातंरित की गई।  कृषि विज्ञान केन्द्र बडौदा में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह में उक्त कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण देखा और सुना गया ।   इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 92 हजार 465 किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि की 19वी किस्त के तहत 2-2 हजार रूपये की राशि प्राप्त हुई। बडौदा तहसील अंतर्गत 15 हजार 660, वीरपुर तहसील अंतर्गत 12 हजार 189, कराहल तहसील अंतर्गत 11 हजार 341, श्योपुर तहसील अंतर्गत 31 हजार 653 एवं विजयपुर तहसील अंतर्गत 21 हजार 622 किसानों को राशि प्राप्त हुई।  इस अवसर पर ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा प्रधा...

हेल्थ चेकअप कैंप और मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान आयोजित

Image
श्योपुर, 24 फरवरी 2025 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्योपुर में आज उच्च शिक्षा विभाग एवं नेशनल हेल्थ मिशन के संयुक्त तत्वाधान में हेल्थ चैकअप कैम्प तथा मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष  मनोज सर्राफ, विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी सदस्य  दिनेश दुबोलिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस डी राठौर आदि उपस्थित रहें।   उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तारतम्य में छात्र छात्राओं के लिए आयोजित हेल्थ कैंप में मुख्य अतिथि सर्राफ ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए स्वस्थ जीवन को अपनाने की सलाह दी वहीं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एस डी राठौर ने बच्चों को समय रहते समय-समय पर स्वास्थ की जांच कराते रहने से भविष्य में कैसे बीमारियों से बचा जा सकता है के बारे में अवगत कराया गया।   मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ माखन शाक्य, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. सी. पी. शर्मा द्वारा एनीमिया, बीपी, मानसिक स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. माखन शाक्य (साइ...